पूर्वोत्तर भारत के राज्य ऑर्गेनिक खेती के लिए मशहूर
पूर्वोत्तर भारत में ऑर्गेनिक खेती भारत के लिए मिशाल बन गई है । वित्त मंत्री ने मेघालय में पूर्वोत्तर के सबसे बड़े जैविक मसाला प्रोसेसिंग प्लांट का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि टिकाऊ खेती और उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों से पूर्वोत्तर भारत की तरक्की को नई रफ्तार देगा।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस अवसर पर कहा कि ऑर्गेनिक खेती की ताकत से कृषि पूर्वोत्तर भारत के राज्य खेती को टिकाऊ और उच्च गुणवत्तापूर्ण बना रहे है ।
मेघालय में सबसे बड़े जैविक मसाला प्लांट का उद्घाटन
शुक्रवार को वित्त मंत्री ने ईस्टर्न री-भोई ऑर्गेनिक फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के जैविक मसाला प्रोसेसिंग प्लांट का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने राज्य में जैविक खेती के अभियान को आगे बढ़ाने के लिए मेघालय सरकार, महिला समूहों और उद्यमियों को बधाई दी। वित्त मंत्री ने कहा कि वैश्विक बाजारों में अपने भरोसे के कारण मेघालय इस क्षेत्र में नेतृत्व करने की एक खास स्थिति में है।
ज्यादा उत्पादन नहीं, बेहतरीन गुणवत्ता पर हो जोर
किसानों और उत्पादकों की खूबियों पर बात करते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा, खेती का भविष्य अब उनका नहीं है जो सबसे ज्यादा उत्पादन करते हैं, बल्कि उनका है जो सबसे बेहतरीन उत्पादन करते हैं – यानी ऐसे उत्पाद जो ज्यादा साफ हों, जिनकी पहचान आसान हो, जो भरोसेमंद हों और उच्च गुणवत्ता वाले हों। उन्होंने साफ किया कि मेघालय को उत्पादन की मात्रा के मामले में बड़े कृषि राज्यों के साथ मुकाबला करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आने वाला भविष्य भरोसेमंद गुणवत्ता और भरोसेमंद उत्पादकों का ही है, और यही मेघालय की सबसे बड़ी ताकत है।
Discover more from The Khabar Daily
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

