News

चाईबासा डीडीसी ने जिला समाज कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा की

चाईबासा: उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को जिला समाज कल्याण कार्यालय के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर संचालित कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान शिक्षा विभाग एवं समाज कल्याण विभाग के समन्वय से संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं विद्यालयों के को-लोकेशन की स्थिति की समीक्षा की गई। साथ ही आंगनबाड़ी केन्द्रों में पंजीकृत 03 से 06 आयुवर्ग के बच्चों के अपार आईडी एवं आभा आईडी पंजीकरण की प्रगति, आधार नामांकन शिविरों की स्थिति, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना तथा समर कार्यक्रम के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई।

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा कार्यादेश के अनुरूप आंगनबाड़ी केन्द्रों में शौचालय निर्माण एवं पेयजल आपूर्ति की उपलब्धता की प्रगति की भी समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त विद्युत विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रों में विद्युतीकरण, भवन प्रमंडल द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र भवन निर्माण की प्रगति तथा केन्द्रों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की स्थिति पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में लाभुकों के फेस रिकॉग्निशन सिस्टम (FRS), पोषण ट्रैकर से संबंधित विभिन्न संकेतकों एवं समर कार्यक्रम के तहत निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति की प्रगति की भी समीक्षा की गई। उप विकास आयुक्त ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।

बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल चाईबासा एवं चक्रधरपुर, कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल, चाईबासा एवं चक्रधरपुर, कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी तथा सभी महिला पर्यवेक्षिकाएँ उपस्थित रहे।

Share this :

Discover more from The Khabar Daily

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from The Khabar Daily

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading