News

विधायक सरयू राय ने यात्री ट्रेन लेट चलने पर रेलवे को वार्निंग दिया

चक्रधरपुर रेलवे डिवीजन में पिछले तीन सालों से यात्री ट्रेनों की लेट लतीफी से आम जनता परेशान है । यात्री ट्रेनों को सही समय समय पर चलाने की मांग को लेकर जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के नेतृत्व में आज टाटानगर स्टेशन पर धरना दिया गया । आम जनता के बैनर तले आयोजित इस धरना का नेतृत्व सरयू राय ने किया । विदित हो कि पिछले तीन वर्षों से टाटानगर आने वाली सभी यात्री ट्रेनें चांडिल, चक्रधरपुर और चाकुलिया के बाद से तीन से चार घंटा विलंब से टाटानगर पहुंच रही है । यात्रियों की इस परेशानी को देखते हुए विधायक सरयू राय ने रेलवे को वार्निंग दी है कि यात्री ट्रेनें सही समय पर चलाया जाए ।

आज के धरना को संबोधित करते हुए विधायक सरयू राय ने कहा कि रेलवे चक्रधरपुर डिवीजन यात्री ट्रेन को रोक कर माल गाड़ी को पार करती है । इसके करना यात्री ट्रेन तीन से चार घंटा विलंब से टाटानगर आती है । ट्रेन लेट होने से महिलाएं, बच्चों और बुजुर्गों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है । उन्होंने कहा कि ट्रेन सही समय पर नहीं चलने के कारण दैनिक मजदूर टाटा आकार कंपनी में काम नहीं कर पा रहे है । उन्होंने रेलवे प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर यात्री ट्रेनों को समय पर नहीं चलाया गया तो जनता के साथ बड़ा आंदोलन किया जाएगा ।

धरना को समाप्त कराने के लिए रेलवे की तरफ से सीनियर डीसीएम को भेजा गया । पानी पिलाकर सरयू राय का धरना को डीसीएम ने समाप्त कराया । रेलवे ने पूरे टाटानगर स्टेशन पर आज भारी संख्या में आरपीएफ को सुरक्षा के दृष्टिकोण से तैनात किया था ।

Share this :

Discover more from The Khabar Daily

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from The Khabar Daily

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading