Site icon The Khabar Daily

सुरक्षा बलों को तलाशी में मिले दो एंटी लैंड बम

IMG 20240831 WA0034 1024x576 1

चाईबासा: जिला पुलिस और सीआरपीएफ के संयुक्त तत्वाधान में चलाए गए अभियान के तहत आज टोंटों प्रखंड के गांव चिडियाबेड़ा और सरजमबुरू में जमीन के नीचे लगाए गए दो आईईडी विस्फोटक बरामद किया गया ।

घने जंगल के बीच घिरे इन दोनों गांवों में मिले विस्फोटक से नक्सलियों के मंसूबों पर जिला पुलिस और सीआरपीएफ ने पानी फेर दिया है । दोनों विस्फोटक सामग्री को बम निरोधक दस्ते द्वारा मौके पर ही नष्ट कर दिया गया । एक विस्फोटक 5 किलो और दूसरा 10 किलो का था ।

विदित हो कि सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए नक्सलियों ने जमीन के अंदर टोंटो और गोइलकेरा प्रखंड के जंगलों में विस्फोटक सामग्री गाड़ के रखा हुआ है । सुरक्षा बल इसे कई बार नष्ट कर चुके है ।

Exit mobile version