झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने “घंटा बजाओ सरकार जगाओ” कार्यक्रम के तहत आज छोटा नागरा में संपर्क अभियान चलाया । उन्होंने इस अवसर पर कहा हेमंत सोरेन ने कहा था कि,झारखंड में वनों पर निर्भर लोगों को उनका अधिकार देने के लिए अक्टूबर 2023 से मिशन मोड में अबुआ वीर दिशोम वनाधिकार अभियान के तहत कैंप लगा कर पात्र लोगों को वनपट्टा दिया जायेगा । लेकिन हेमंत सरकार ने गरीब आदिवासी, दलित और जंगलों में रहने वाले लोगों को छलने का काम किया । आज तक लोगों को वनपट्टा नहीं मिला ।
वही 2012-14 से दर्जनों की संख्या में लोह अयस्क माइंस राज्य सरकार की उदासीनता और गैर जिम्मेदाराना नीति के कारण बंद पड़े हैं । क्षेत्र के स्थानीय आदिवासी -मूलवासी रोजगार के अभाव में पलायन करने को मजबूर हैं । केवल चुनाव के समय आदिवासियों का हितैषी बनने का ढोंग करने वाली झारखंड मुक्ति मोर्चा के मुखिया हेमंत सोरेन जनता से किया वादा क्यों नहीं पूरा कर रहे हैं ?
मधु कोड़ा ने हेमंत सरकार की जनता से वादा खिलाफी पर जमकर प्रहार किया और जनता से इस सरकार को उखाड़ फेंकने का आग्रह किया।

