आज जमशेदपुर में एकलव्य संस्था ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर, प्रधानमंत्री मोदी की लंबी उम्र और उनके निरंतर देश सेवा के लिए शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम का आयोजन ट्राफिक स्थित शिव हनुमान मंदिर में किया गया, जिसमें हनुमान चालीसा और मंगल आरती का आयोजन किया गया।
इस आरती में 50 बच्चों, भाजयुमो जिला अध्यक्ष नीतीश कुमार, घाघीडीह मंडल अध्यक्ष आनंद शर्मा, बागबेड़ा मंडल अध्यक्ष अश्विनी तिवारी, पूर्व सेवा सैनिक परिषद् के मनोज सिंह, माई दरबार के संस्थापक संदीप सिंह, समाजसेवी अनिल शर्मा और अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए।
आरती के बाद, मोदी जी के चित्र के सामने बच्चों ने केक काटा और उनके 74वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के अंत में, बच्चों को चॉकलेट और सभी को लड्डू का प्रसाद वितरित किया गया।
कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक सदस्य कन्हैया प्रसाद, कुमार विकास, राजेश गुप्ता और अन्य सदस्य भी उपस्थित थे, जिनमें अभिषेक तिवारी, निमाई पात्र, देवेंद्र पात्र, नरेंद्र पात्र, राजीव कुमार और राहुल कुमार शामिल थे।