Site icon The Khabar Daily

जिला प्रशासन ने खराब चापाकलो का मरम्त कराया

FB IMG 1775751874474

जमशेदपुर: गर्मी के मौसम के मद्देनजर पेयजल समस्या के समाधान हेतु जिला प्रशासन द्वारा सक्रिय प्रयास किए जा रहे हैं। सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए खराब चापाकल व जलमीनारों की मरम्मत की जा रही है। गोलमुरी सह जुगसलाई प्रखण्ड के बड़ाबांकी में 6 और दक्षिण करनडीह पंचायत में 5 चापाकल दुरुस्त किए गए।

विदित हो जमशेदपुर शहर और आस पास के गांवों का जलस्तर निरंतर नीचे गिरता जा रहा है । शहर में तो 500 फीट की बोरिंग होने पर भी कहीं कहीं पानी नहीं निकल रहा है । इस साल अप्रैल में बीच बीच में बारिश होने से लोगों ने राहत की सांस ली है । लेकिन आने वाले दिनों में गर्मी की आहट को देखते हुए सरकार द्वारा लोगों को पीने की पानी के लिए हैंडपंप की मरम्मत कराया जा रहा है ।

Share this :
Exit mobile version