झारखंड राज्यसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी ने जीत दर्ज की
झारखंड में 2 राज्यसभा सीट के लिए हुआ चुनाव दिलचस्प रहा । झामुमो से बैजनाथ राम और निर्दलीय एनडीए समर्थित प्रत्याशी परिमल नाथवानी विजयी रहे । कांग्रेस उम्मीदवार को हार का मुंह देखना पड़ा । सभी 81 विधायकों ने वोट डाला जिसमें से तीन मत इनवेलिड हुए । बैजनाथ राम को 31 वोट मिले और निर्दलीय परिमल नाथवानी को 30 वोट प्राप्त हुए लेकिन इनमें से 2 मत रद्द हो गये । कांग्रेस प्रयाशी प्रणव झा को सिर्फ 21 वोट ही मिल सके जिसमें से 1 वोट इनका भी रद्द रहा ।
निर्दलीय एनडीए समर्थित प्रत्याशी परिमल नाथवानी की जीत ने झामुमो, कांग्रेस,राजद और वाम दलों की गठबंधन पर प्रश्न खड़े कर दिए है । एनडीए प्रत्याशी परिमल नाथवानी के पास सिर्फ 24 वोट का ही अकड़ा था जो जीत से 4 वोट कम था । इसके बावजूद उन्हें 30 वोट मिले जिसमें से 2 वोट रद्द रहे । यानी कि 6 विधायकों ने पार्टी लाइन से हटकर क्रॉस वोटिंग किया है ।
कांग्रेस की इस हार ने हेमंत सोरेन और कांग्रेस के रिश्तों की पोल खोल दी है । कांग्रेसी इस हार का अपने स्तर से आंकलन जरूर करेंगे । परिमल नाथवानी की जीत में भाजपा की रणनीति बहुत महत्वपूर्ण रही है । भाजपा ने अपने सहयोगी दलों के साथ एकजुटता का न सिर्फ परिचय दिया बल्कि इसे जीत में बदल भी दिया है ।
Discover more from The Khabar Daily
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

